शिक्षा हर बच्चे का हक है, अभिभावक बच्चों को स्कूल जरूर भेंजे। इसी अपील के साथ शनिवार को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। चकिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार आचार्य और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुडे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि सरकार आधुनिक संस्कार युक्त शिक्षा के लिए बेसिक परिषदीय विद्यालयों को विकसित कर रही है। डीएम ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे को दिलाना चाहिए। बच्चों और अभिभावकों के साथ ही अध्यापकों को भी इसके लिए तत्पर रहना होगा।
बीएसए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि अप्रैल माह के अंत तक बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय प्रथम की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। बीईओ रामटहल, जिला भाजपा महामंत्री उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. कुंदन गोंड, नागेश पांडेय, अभिषेक मिश्रा, डॉ. प्रदीप मौर्या, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मीना राय, कैलाश जायसवाल, गौरव श्रीवास्तव, राजेश पटेल, कैलाश गोंड़, ओम प्रकाश भारती, वैभव राय, कृष्णा चौहान आदि उपस्थित रहे।