फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरक्षण सूची जारी होने के बाद अब दावे आपत्ति का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की ओर से निकाय चुनाव के अध्यक्ष और सभासद, वार्ड सदस्यों के आरक्षण सूची जारी कर दी है। आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं आरक्षण मनमुताबिक न होने पर अब दावे आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। निकाय चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष, सभासद और वार्ड सदस्यों के प्रत्याशी के एक सप्ताह का समय दिया गया है। हालांकि अभी तक कोई आपत्ति मिली नहीं है। दावे आपत्ति मिलने पर एक सप्ताह के भी इसका समाधान किया जाएगा और फाइनल सूची जारी की जाएगी। जिले में आरक्षण सूची आने के बाद निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद के आरक्षण सूची जारी कर दी गई। जहां मुगलसराय नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति महिला निर्धारित की गई है। वही नगर पंचायत चंदौली और चकिया अध्यक्ष पद के लिए सामान्य निर्धारित की गई। है। इसके अलावा राजा नगर पंचायत के लिए पिछड़ा वर्ग महिला निर्धारित किया गया है। सभासदों के आरक्षण भी फिर से जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद से चुनावी हलचल तेज हो गई है। वहीं जिनके मन मुताबिक आरक्षण की घोषणा नहीं हुई है, वे आपत्ति करने की योजना बना रहे हैं। सभासदों के भी आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावे आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। एक सप्ताह के अंदर कोई भी दावा आपत्ति नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर कर सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अध्यक्ष व सभासद के लिए कोई आपत्ति नहीं आई है। अगर आएगी तो उसका निस्तारण के लिए शासन को भेज दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चंदौली शिव कुमार ने बताया कि अभी तक एक भी आपत्ति नहीं आई है ।वही चकिया के मेहीलाल ने बताया कि चकिया नगर पंचायत के लिए भी कोई आपत्ति नहीं आई है अगर आएगी तो इसके बाबत शासन को अवगत कराया जाएगा। पीडीडीयू नगर पालिका के ईओ कृष्णचंद ने बताया कि कोई आपत्ति नहीं आई है। आपत्ति आते ही एक सप्ताह के भीतर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें