फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। जहां छात्र- छात्राओं ने शासन व प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और शीघ्र छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। अंत में डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्रक सौंपा। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल कालेज प्रबंधन से संपर्क कर समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया और छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने कहा कि मारकंडेय महाविद्यालय तारापुर समेत अन्य बीएड कालेज के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर समाज कल्याण अधिकारी से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। कहा कि बीएड प्रथम वर्ष के कई छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति अभी तक खाते में नहीं आई है। इसके चलते कालेज की फीस भरने में असमर्थ हैं। फीस जमा न होने की वजह से कालेज प्रशासन की ओर से द्वितीय वर्ष में दाखिला लेने से इंकार किया जा रहा है। कहा कि प्रधानाचार्य से वार्ता की गई तो उन्होंने बिना फीस जमा हुए अगले सत्र में दाखिला लेने से मना कर दिया। छात्रवृत्ति दिलाने को कोई पहल नहीं की जा रही। छात्रों की समस्याओं के देखते हुए तत्काल इसका समाधान किया जाए, ताकि हम सभी छात्र-छात्राओं को रहात मिल सके। इस दौरान नीलम कुमारी, खुशबू, अलका, श्रीकांत सागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें