फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही जमा होंगे छात्रवृत्ति के फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति फार्म जमा करने के लिए अब छात्र-छात्राओं का बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 90 महाविद्यालय है, जहां करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। छात्रवृत्ति के लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करनी पड़ती थी। अब छात्रवृत्ति व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कॉलेजों में फार्म जमा करने के दौरान छात्र-छात्राओं के बॉयोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की गई है।
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फार्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी जाम करते समय कॉलेज में उनका बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह डेटा छात्र-छात्राओं के आधार से लिंक होगा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी काॅलेज पीडीडीयू नगर में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्राचार्य डाॅ. उदयन मिश्रा ने बताया कॉलेज में वेरिफिकेशन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें