फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांगा 17 जातियों को एससी जाति का आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार को विकास भवन के समीप धरना दिया। मांग किया कि केवट, बिंद, निषाद समेत 17 अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित का दर्जा दिया जाय। कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। चेताया कि मांगें पूरी न होने पर कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि केवट, बिंद निषाद, कश्यप, मल्लाह, धीवर, ढीमर, मछुआ, माझी, बाथम, तूरैहा, गुड़िया, कहार, भर, राजभर, कुम्हार, प्रजापति समेत 17 अतिपिछड़ी जातियों के लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति दयनीय है। इन जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देकर ही समाज की मुख्य धारा में लाया जा सकता है। इसको लेकर पिछले काफी दिनों से आंदोलन किया जा रहा, लेकिन शासन-प्रशासन मांगों को लेकर गंभीर नहीं। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद, गणेश प्रसाद बिंद, ठाकुर प्रसाद, भोला, प्रेम गुप्ता, रामअवतार बिंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें