फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदराजा-जमानिया हाईवे 1500 करोड़ से बनेगा फोरलेन, शुरू हुई तैयारी

विज्ञापन
सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के सैयदराजा से गाजीपुर के जमानिया तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-24 को फोरलेन करने की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब 1500 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की सूची जारी कर दी गई है। भूस्वामी अपनी आपत्तियां उप जिलाधिकारी के यहां दर्ज करा सकते हैं। इस सड़क के फोरलेन हो जाने से चंदौली, गाजीपुर से बलिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर और नेपाल सीमा तक जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने वर्ष 2002 में सैयदराजा जमानिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया था। लोगों की मांग पर वर्ष 2019 में वर्तमान भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गाजीपुर में मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने घोषणा की थी कि सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने और पुल के निर्माण में करीब 1500 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अब इस सड़क निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। फोरलेन सड़क बनाने के लिए पहले किए गए सर्वे में कंदवा, कम्हरिया, कोरमी, पई, असना, कोदई, तलासपुर और जमानिया गांव का चयन किया गया था, पर बाद में किए गए सर्वे में मार्ग को बदलकर लोकमनपुर रेवसा से होकर बेलगहना, घोसवा, इमिलिया, बरडीहा होकर सिकठा, सिसौड़ा, जिगना घाट से करंडा ब्लॉक व महाराजगंज होते हुए कर दिया गया है। फोरलेन के लिए जिगना घाट पर गंगा में पुल बनेगा। इसके बाद सड़क करंडा ब्लाक के जमुआव, गोशंदेपुर, मैनपुर होते हुए गाजीपुर तक जाएगा। इसके लिए गाजीपुर के जनपद के 41 और चंदौली जनपद के 39 सहित कुल 80 राजस्व गांवों के भूखंड अधिग्रहीत किए जाएंगे। जिले में भूमि अधिग्रहण के लिए सरकारी गजट विगत नौ नवंबर को प्रकाशित हो चुका है। इसके अनुसार 21 दिनों के अंदर भूस्वामी एडीएम को अपनी आपत्ति सौंप सकते हैं। भूमि अधिग्रहण के बाद मार्ग के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
सड़क के नए रूट से लोगों में निराशा
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन न बनने व अलग सड़क रूट का सर्वे होने से पुराने सैयदराजा-जमानिया मार्ग के किनारे के गांवों के लोगों में काफी नाराजगी हैं। उनका कहना है कि पुराने सैयदराजा-जमानिया मार्ग को फोरलेन न बना कर नए रूट से सड़क बनाने से उनका कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। वहीं वर्षों से सड़क के फोरलेन बनने पर चार गुना मुआवजा मिलने की आस लगाए सड़क किनारे खेतों वालों किसानों में मायूसी छा गई है। संवाद
विज्ञापन

सैयदराजा से गाजीपुर के जमानिया तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-24 निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण की सूची भी जारी कर दी गई है। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह एसडीएम के यहां आपत्ति दर्ज करा सकता है। - आरएस यादव, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें