फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सौरभ यादव प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी के आठवीं कक्षा के छात्र सौरभ यादव ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


6 सितंबर को आदर्श इंटर कॉलेज चतुरीपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी से चार छात्रों सौरभ यादव, सौरभ चंद्र गुप्ता, शिवराज और करन कुमार का चयन मंडलीय स्तर के लिए हुआ था।
इसके बाद 30 सितंबर को महामना इंटर कॉलेज, बच्छांव (वाराणसी) में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में सौरभ यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रादेशिक प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन

अब सौरभ का चयन 69वीं माध्यमिक विद्यालय प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 5 से 7 अक्टूबर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान, फैजाबाद में आयोजित होगी।
सौरभ यादव शहाबगंज विकासखंड के अमांव गांव निवासी चंद्रभान यादव और शशिकला देवी के पुत्र हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिजन गर्वित महसूस कर रहे हैं और उनके प्रांतीय स्तर पर जीत की कामना कर रहे हैं।
वहीं कॉलेज के गेम टीचर एवं कोच राकेश कुमार सोनकर सौरभ को प्रांतीय टीम में मजबूत प्रदर्शन के लिए लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्तिकेय यादव, शिक्षक अरविंद कुमार और समूचा विद्यालय परिवार सौरभ की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें