उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में हुई। इस दौरान सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह व महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी बनाए गए। इसके अलावा सत्यमूर्ति ओझा संयोजक, महताब अहमद, विनोद कुमार सिंह, कृष्णशंकर सिंह, घनश्याम त्रिपाठी, अशोक कुमार, प्रियंबदा गिरि को उपाध्यक्ष, फिरोज अहमद कोषाध्यक्ष, अमरेश चन्द्र द्विवेदी आय-व्यय निरीक्षक, राजवंश सिंह, रणवीर सिंह, शम्भूनाथ, ऋषि नारायण राय, आशुतोष कुमार त्रिपाठी व फुलपत्ती को संयुक्त मंत्री, अभिषेक कुमार पांडेय संगठन मंत्री, संजय कुमार सिंह प्रवक्ता, सर्वेन्दू कुमार मीडिया प्रभारी, रामकृपाल त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, राधेश्याम द्विवेदी, रामसेवक सिंह, विनय कुमार सिंह, रोहिणी कुमार पांडेय को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। इसके अतिरिक्त 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस दौरान संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ प्रांतीय नेता व शिक्षक विधायक ओमप्रकाश शर्मा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। अंत में शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। संचालन सत्यमूर्ति ओझा ने किया।