फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड धंसी, लगी वाहनों की कतार

Fri, 06 Jan 2017 12:56 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैदपुर मार्ग पर गंगा पुल चालू होने से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हेा गया है जबकि न तो रोड का चौड़ीकरण हुआ ना ही रोड भारी वाहनों के लिए मानक के अनुसार बनाई गयी है। गुरुवार को दोपहर में बीसापुर गांव के समीप रोड धंसने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर गिट्टी आदि डालकर रोड को चलने लायक बनाया।
विज्ञापन

बिना रोक टोक के भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने से आए दिन घटनाएं हो रही है। लंबे इंतजार के बाद सैदपुर तिरगांवा पुल को दो माह पहले चालू कर दिया गया। इसके साथ ही गंगापुल पर चहनियां तिरगांवा रोड पर भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। रोड के चौड़ीकरण का कार्य भी बकाया है। भारी वाहनों के आवागमन से लोगों को दिक्कत हो रही है। यही नहीं आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। बीसापुर गांव के पास रोड धंसने से ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। इससे आवागमन बाधित हो गया।  सूचना पाकर लोकनिर्माण विभाग के अभियंता विरेन्द्र कुमार व सहायक अभियंता एलडी मिश्रा, अमित कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंच धंसी सडक में गिटटी व ईट डलवा कर मरम्मत करवाया। हालांकि जैसे ही भारी वाहनों का आवागमन शुूरू हुआ तो सड्क फिर से जस की तस हो गई। इस बावत लोक निर्माण अभियंता का कहना है भरी वाहनो को एनएच 97 से होकर जाना चाहिए लेकिन पुल शुरू होने से इसी रोड से वाहन जा रहे इैं।  रोड चिकनी मिटटी व पतली पटटी के वजह से भारी वाहनों का वजन को बर्दाश्त नही कर पा रही है।
विज्ञापन

इसी वजह से रोड जगह जगह धंस जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें