समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने जिला सचिव पद पर सत्येंद्र
गुप्ता को नियुक्त किया है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ने सत्येंद्र गुप्ता
को प्रशस्ति पत्र देकर जिला सचिव घोषित किया।
इस अवसर पर उन्होंने
कहा कि सत्येंद्र पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए समाज के विभिन्न
वर्गों के बीच जाकर रचनात्मक कार्य करेगे। इस अवसर पर सत्येंद्र यादव छात्र
संघ अध्यक्ष, श्रवण यादव, आलोक यादव, संजय बिंद, अमित, अनिल आदि उपस्थित
रहे।