फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं हुआ सरजू के हत्या का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना के सेवई के पुरवा गांव में ईट भट्ठे पर वृद्ध की हत्या के मामले का खुलासा दूसरे दिन बुधवार को नहीं हो सका। मामले की जांच में पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है। गांव के छह लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार भूमि विवाद के अलावा लेन को लेकर हुए विवाद आदि को आधार मानकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेवई के पुरवा गांव में सोमवार को रणजीत सिंह के ईट भट्टे पर मच्छरदानी लगाकर सोए मुंशी सरजू यादव ( 62 ) की देर रात को ईट से सिर पर प्रहार करके निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह मंगलवार को घर न पहुंचने पर पुत्र बलवंत यादव जगाने गया तो खून से लथपथ पिता के शव को देख कर अवाक रह गया। मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव पहुंचे और उच्चाधिकारियों बताया। एसपी, एएसपी, सीओ ने भी जांच पड़ता की। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पोस्टमार्टम के बाद सरजू का शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बलुआ पुलिस और क्राइम ब्रांच पांच लोगों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बलुआ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने कहा कि कई बिंदुओं को आधार मानकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें