फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी निशा बहती रही शास्त्रीय संगीत की सरिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। जेवरियाबाद गांव स्थित शिवमंदिर में जन मानस सभा जेवरियाबाद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के अंतिम दिन बृहस्पतिवार की रात शास्त्रीय संगीत की सरिता पूरी रात बहती रही।
विज्ञापन

जन मानस सभा जेवरियाबाद की ओर से आयोजित शास्त्रीय संगीत के इस आयोजन में कलाकारों ने राग व ताल की बंदिशों से ऐसा समां बांधा कि कब सुबह हो गई लोगों को पता ही नहीं चला। शास्त्रीय संगीत के कलाकार मंगला पाठक,पंकज तिवारी, नंदकिशोर मिश्र, अशोक झा आदि ने शास्त्रीय गायन की विविधता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठुमरी, दादरा, ख्याल, गजल, लोकगीत की गहराई में श्रोता इस कदर डूब गए कि उन्हें घर जाने की भी चिंता नहीं रही। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रमाकांत सिंह ने कहा कि संगीत के बिना मानव जीवन अधूरा है। इस दौरान पूर्व प्रधान अनिल सिंह,सोनू सिंह,प्रशांत सिंह, विधायक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें