फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरदार सतनाम सिंह बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
सैयदराजा में नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
सैयदराजा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सैयदराजा की बैठक बुधवार शाम स्टेशन रोड स्थित काली माता मंदिर परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ व्यापारी सरदार सतनाम सिंह को व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि व विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला महामंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने की। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि सैयदराजा के व्यापारियों ने हमेशा संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। जिला महामंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों ने नए अध्यक्ष पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी होगी। नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें