। बलुआ में गंगा नदी पर बने पक्के पुल पर साफ सफाई न होने की वजह से धूल का अंबार लगा हुआ है। इससे हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ हो जा रहा है। फिसलन से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं अन्य दिनों में धूल उड़ने से दिक्कत होती है। क्षेत्र के संजय मिश्र, प्रमोद यादव, संजय यादव, अतुल मिश्र, जितेन्द्र मिश्र, सीताराम चौरसिया, रजत चौहान, शुभम चौहान, गोलू चौरसिया ने बताया कि कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों से साफ सफाई की मांग की गई।