मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी अशोक कुमार यादव उर्फ कल्लू पहलवान की सोमवार की दोपहर सिंघिताली के पास नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला में जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने से नाराज हो गए। जब इसकी जानकारी पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव और सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने सीएमओ उच्चाधिकारियों से वार्ता की और तत्काल पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। इस दौरान परवेज अहमद जोखू, निरंजन कनौजिया, जीउद्दीन अंसारी, कमलेश उपस्थित रहे।