फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मानदेय फिक्स करने के लिए समूह सखियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत जिले के विभिन्न ब्लॉकों की समूह सखियों, बैंक सखियों और बुककीपरों ने बुधवार को मुख्यालय स्थित बिछियां धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

समूह सखियों की संयोजक व प्रवक्ता राजेश्वरी चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में समूह सखियां कई वर्षों से बिना अवकाश प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक काम कर रही हैं। उन्होंने समूह सखियों को बीएमएम, अकाउंटेंट, एमआईएस, शिक्षामित्र, अनुदेशक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह नियमित करने की मांग की। साथ ही श्रम मानक के अनुरूप न्यूनतम 14 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग रखी।
अध्यक्ष गीता मौर्या ने कहा कि समूह सखी, बैंक सखी और बुककीपर का मानदेय श्रम मानक के अनुरूप निर्धारित नहीं है। उन्हें अतिरिक्त भत्ता और मेडिकल कवर भी नहीं मिलता। उन्होंने मानदेय फिक्स करने के साथ अन्य सुविधाएं देने की मांग की। धरने को संयोजक राजेश्वरी चतुर्वेदी, सचिव कृष्णावती, सुभावती और उषा सरिता ने संबोधित किया। अध्यक्षता सरस्वती देवी और संचालन राजेश्वरी चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें