फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण 356 में 54 को मिला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के पांचों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आायोजन हुआ। इसमें 356 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के सामने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन मौके पर केवल 54 मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामले संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया। वहीं कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुगलसराय तहसील में पहुंच संपूर्ण्ज्ञ समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी मामलों का निस्तारण आवश्यक है। लंबित होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इसमें 91 लोगों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन मौके पर केवल दो मामलों का निस्तारण हो सका। इस दौरान एसपी संतोष सिंह, सीडीओ डा. एक श्रीवास्तव, एसडीएम अभिषेक गोयल, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, सीएमओ डा. आरके मिश्र, पीडी सुशील कुमार, बीडीओ एमपी चौबे, एक्सईएन संजय गोरे, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस डा. विनोद राय, कोतवाल लक्ष्मण पर्वत उपस्थित रहे। वहीं चकिया में एसडीएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 24 मामलों को सुना गया। इसमें केवल एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ कुंवर प्रभात सिंह, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, एसडीओ अनिल सिंह, ईओ अशोक कुमार मिश्र मौजूद रहे। वहीं मुगलसराय तहसील में तहसीलदार लालता प्रसाद की अध्यक्षता में 91 मामलों की सुनवाई हुई। इसमें तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। वहीं कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने भी संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। उन्होने संपूर्ण समाधान दिवस पर आए प्रार्थना पत्रों की जानकारी ली। साथ ही प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया। इस दौरान सीओ त्रिपुरारी पांडेय, बीडीओ रक्षिता सिंह, बीईओ सुरेश सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता मौजूद रहे। वहीं नौगढ़ में एसडीएम विजय नरायन की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 40 में आठ मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें गोलाबाद गांव के लोगों ने कोटेदार पर घटतौली की शिकायत की। इस पर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक जाकर जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया, सीओ नक्सल नीरज सिंह, वनक्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली, वन क्षेत्राधिकारी मझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। दूसरी ओर सकलडीहा तहसील में एसडीएम रामसजीवन मौर्य की अध्यक्षता में 110 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई। इसमें मौके पर दस मामलों का निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार नुपूर सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर, अमित द्विवेदी, एबीएसए सुरेंद्र बहादूर सिंह, केके मिश्रा, कोतवाल तेजबहादूर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें