चहनिया। क्षेत्र के कल्यानपुर मां काली मंदिर पर शनिवार की देर शाम ब्राह्मण हितकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें समिति के कार्यों पर चर्चा करने के साथ चहनिया विकासखंड के अध्यक्ष का चयन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अगुवा होता है। अपने धर्म, कर्म व समाजहित की सुंदर कल्पना करता है। ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के सदस्यों की भी यही पहचान है। वर्तमान दौर में सभी राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों की तरफ देख रही हैं लेकिन कोई समाज हित की नहीं सोच रहा है। जो समाज के उत्थान व उसकी रक्षा करेगा उसी के साथ ब्राह्मण हितकारिणी महासभा के सदस्य खड़े होंगे। कार्यक्रम के अंत में सर्वसम्मति से चहनिया विकास खंड के अध्यक्ष के रूप में मारकंडेय पांडेय का चयन किया गया। इस मौके पर रमेश पांडेय, कल्लू चौबे, रामनयन पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जमुना चौबे ने की। संवाद