फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र व धनतेरस पर बाइकों के शोरूम में उमड़ेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के बाद अब बाजार सामान्य रूप से खुलने लगे हैं। बाजारों में दिन-प्रतिदिन खरीदारों की संख्या भी बढ़ने लगी है। दशहरा, धनतेरस, दीपावली व छठ आदि त्योहारों के साथ ही लगन की शुरूआत हो रही है। बाजार में बढ़ रही लोगों की संख्या को देखते हुए व्यापारियों में बिक्री की उम्मीद भी बढ़ी है। ऐसे में बाइकों के शोरूम संचालकों को भी बिक्री बढ़ने को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बीते लगभग सात माह शोरूम संचालकों के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। अब बाजारों के खुलने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है। नवरात्र, धनतेरस व दीपावली पर नई बाइकों के शोरूम भरे रहते हैं। इसके अलावा शादी-विवाह के सीजन में भी बाइकों की अच्छी बिक्री होती है। हालांकि नई टेक्नालॉजी बीएस-6 की बाइक के बाद इनके दामों में हुई बढ़त को लेकर वे कुछ आशंकित भी हैं। शोरूम संचालकों का मानना है कि बिक्री तो बढ़ेगी पर उस रफ्तार से नहीं जिस रफ्तार से पिछले त्यौहारी सीजन पर होती आई है। बावजूद इसके वे शोरूम पर नई बाइकों की संख्या बढ़ाने में जुटे हुए हैं।
बाजार खुलने के बाद बिक्री में तेजी तो आने लगी है पर अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। त्यौहारों के सीजन में बाइकों की बिक्री में तेजी आने की पूरी उम्मीद है। शोरूम पर नई बाइकों के आने का सिलसिला जारी है। सरदार अवतार सिंह, अवतार हीरो के संचालक।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद बाजार खुले हैं तो दुकानदारी भी होगी। हालांकि अभी तक नए बाइकों की बुकिंग आरंभ नहीं हुई है। इसके अलावा एक अक्तूबर से बाइकों के दाम में हुई वृद्धि का भी असर बिक्री पर पड़ेगा। अरूण कुमार, बबुरी ऑटोमोबाइल्स के संचालक।
लॉकडाउन में शादी-विवाह के आयोजनों पर प्रतिबंध होने से बाइको की बिक्री काफी मंद हो गई थी। अब त्यौहारों के साथ शादियों के आयोजनों की शुरूआत होने से बाइकों की बिक्री बढ़ने की पूरी उम्मीद है। नंदलाल विश्वकर्मा, शोरूम संचालक।
लॉकडाउन में बाजार बंद रहने से व्यापार को क्षति पहुंची है। अभी भी ग्राहक नगद बाइक खरीदने की बजाए फाइनेंस पर ही जोर दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण सभी प्रकार के रोजगार बंद होने से लोगों की आमदनी पर असर पड़ा है। बावजूद इसके त्यौहारों पर अच्छी बिक्री होने का भरोसा है।
विज्ञापन

आशीष गुप्ता, शोरूम संचालक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें