होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से हावड़ा और नई दिल्ली से 13 जोड़ी ट्रेनों का निर्णय लिया गया है। इसमें 3 जोड़ी ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। कोलकाता, हावड़ा और नई दिल्ली, आनंद विहार से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। बताया कि गाड़ी नंबर 03007 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 25 फरवरी और 11 मार्च को हावड़ा से रात 11:55 बजे चलेगी। अगले दिन 26 फरवरी की सुबह 07:40 बजे किउल, 09:13 बजे नवादा, 10:35 बजे गया और दोपहर 2:00 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेल 27 फरवरी को 11:30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 27 फरवरी और 13 मार्च को खातीपुरा (जयपुर) से शाम 5:00 बजे खुलेगी। शनिवार को 14:00 बजे पीडीडीयू, 17:30 बजे गया, 18:43 बजे नवादा और 20:38 बजे किउल रूकते हुए रविवार की सुबह 05:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04070 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 20, 24, 27 फरवरी और 03 तथा 06 मार्च को आनंद विहार से रात 12:20 बजे खुलेगी। दोपहर 1:20 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर 16:20 बजे पटना रूकते हुए रात 8:30 बजे शेखपुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04069 स्पेशल 20, 24, 27 फरवरी, 03 और 06 मार्च को शेखपुरा से रात 22:30 बजे खुलकर अगले दिन 02:00 बजे पटना और सुबह 05:55 बजे पीडीडीयू रूकते हुए 19:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल 27 फरवरी से 03 मार्च तक रोजाना आनंद विहार से रात 12:30 बजे खुलकर उसी दिन दोपहर 3 :15 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से खुलकर रात 9:40 बजे गोमो रूकते हुए अगले दिन दोपहर 12:30 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04065 स्पेशल 28 फरवरी से 04 मार्च तक प्रतिदिन से खोरधा रोड से 15:30 बजे खुलकर दूसरे दिन सुबह 06:55 बजे गोमो, 10.30 बजे गया होते हुए दोपहर 2 :20 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसके साथ ही हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-मधुबनी, कोलकाता-मधुबनी, दुर्ग-मधुबनी, नई दिल्ली-बरौनी, नई दिल्ली-सुपौल,दिल्ली-सीतामढ़ी, आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल चलेगी। ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी।