फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य समेत दो का वेतन रोका

Fri, 30 Sep 2016 01:36 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
समीक्षा करते डीएम कुमार प्रशांत।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने प्राचार्य डायट एवं सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस की रिपोर्ट नहीं भेजने और भ्रमण पर न जाने की जानकारी पर नाराजगी जताई। साथ ही प्राचार्य डायट एवं सहायक निदेशक मत्स्य का वेतन रोकने के आदेश दिये। उन्होंने पोषण मिशन में गोद लिये गांव के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निरीक्षण रिपोर्ट तथा निरीक्षण भ्रमण की अलग-अलग रिपोर्ट दें। माह में कम से कम दो दिन भ्रमण पर अवश्य जाएं तथा भ्रमण दिवस के दिन दो गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण करें। उन्होंने फीडिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम कैंप कार्यालय पर पोषण मिशन के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होेंनेे अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का बेहतर ढंग से संचालन हो तथा हौसला पोषण योजना के तहत पुष्टाहार पंजीकृत बच्चे व गर्भवती महिलाओं को मैन्यूू के अनुसार उपलब्ध हो। इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह, परियोजना निदेशक डा. अभय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें