फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर तीन एडीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर विकास खंड चहनियां, नौगढ़ और नियामताबाद के एडीओ पंचायत का जुलाई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सीडीओ की ऑनलाइन समीक्षा में विकास खंड चाहनियां में 1098 शौचालयों के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 132, नौगढ़ में 519 के मुकाबले 62 और नियामताबाद में 1062 के सापेक्ष मात्र 93 शौचालयों का ही भारत सरकार के पोर्टल पर जियो-टैग किया गया। इससे जिले की प्रगति काफी खराब दर्ज हो रही है।
डीपीआरओ के अनुसार संबंधित अधिकारियों को पहले ही अंतिम चेतावनी जारी कर जुलाई के अंत तक लक्ष्य के सापेक्ष 35 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और तीनों अधिकारियों का जुलाई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किए।
तीनों सहायक विकास अधिकारियों को दोबारा निर्देश दिया गया है कि जुलाई के अंत तक हर हाल में 35 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि निर्धारित समय तक प्रगति नहीं होने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें