फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सकलडीहा सीएचसी को मिला ऑटोमैटिक जनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी। सीएमओ डाॅ. वाईके राय के प्रयास से शनिवार को 25 केवीए का ऑटोमैटिक जनरेटर की सुविधा मिली है। इससे मरीजों को बिजली नहीं रहने पर जांच रिपोर्ट और एक्स-रे आदि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सकलडीहा सीएचसी को बिजली आपूर्ति तहसील बिजली उपकेंद्र के टाउन फीडर से सप्लाई की जाती है। टाउन फीडर पर तकनीकी समस्या के कारण आए दिन घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहती है। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित होती थीं। इस समस्या को दूर करने के लिए तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने सीएमओ के माध्यम से जनरेटर की मांग की थी। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. बीके प्रसाद ने बताया कि जनरेटर की सुविधा मिलने से जांच सहित अन्य चिकित्सकीय सेवा में मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें