फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं में साजिया रही अव्वल

Sun, 22 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
बारहवीं में सफल विद्यार्थी खुशियां मनाते हुए। 
विज्ञापन
 सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में भी छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। 95.2 फीसदी अंक  प्राप्त कर एसजी पब्लिक स्कूल मुगलसराय की छात्रा साजिया खान ने जनपद में  सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन

   जिले में 12वीं का परीक्षा परिणाम 95  प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह बना  रहा। सुबह से ही छात्र-छात्राएं अपने- अपने रिजल्ट की कल्पना में मशगूल रहे। साढ़े दस बजे साइबर कैफे में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे परिणाम  मिलते गये तो उर्त्तीण छात्रों के चेहरे चमचमा उठे। सफल बच्चों के परिवारों में खुशी का  माहौल व्याप्त रहा। 
एसजी पब्लिक स्कूल की वाणिज्य वर्ग की छात्रा  95.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में पहले स्थान पर रही। वहीं लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के छात्र अभिषेक साव ने 94.2 फीसदी के साथ द्वितीय तथा सनबीम स्कूल, दुलहीपुर, मुगलसराय की सृष्टि श्रेया, नेहा पांडेय और ईशानी  93.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में  तीसरे पायदान और यहीं की शेफाली साहू 93.4 चौथे तथा 93 प्रतिशत अंक पाकर खुशबू सिंह पांचवे स्थान पर रहीं। एसजी पब्लिक स्कूल के गोविंद वत्स 92.2 प्रतिशत अंक पाकर छठें पायदान पर रहे। 92 प्रतिशत अंक पाकर एसजी पब्लिक स्कूल की ऋतु सिंह सातवें तो एसजी पब्लिक स्कूल के ही अभिषेक केशरी और केंद्रीय विद्यालय की मोली यास्मीन 91.8 प्रतिशत अंक पाकर आठवें स्थान पर रही। एसजी पब्लिक स्कूल की अनुश्रुति यादव, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के सचिन जायसवाल और केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय के अभिषेक ओझा 91 प्रतिशत अंक पाकर नौवें तो केंद्रीय विद्यालय और एसआरबी पब्लिक स्कूल मुगलसराय की शिवानी गुप्ता और केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय के अमर राकेश 90.2 प्रतिशत अंक पाकर दसवें स्थान पर रहे। विद्यार्थियों  की सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर रही तो छात्रों ने अपने  सफल होने पर अभिभावकों और गुरुजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। रिजल्ट  देखने से पूर्व उन्होंने मंदिरों मे जाकर मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें