फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाईटेंशन लाइन के नीचे लगाई गई सेफ्टी जाली

Fri, 27 Nov 2026 01:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
विज्ञापन
33 हजार वोल्ट के तार के नीचे सेफ्टी जाली लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हाईटेंशन लाइन से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को साहूपुरी उपकेंद्र से रेलवे पावर हाउस तक आने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के नीचे सेफ्टी जाली लगाई गई। तार टूटकर गिरने की स्थिति में जाली उसे जमीन पर गिरने से रोकेगी।
विज्ञापन


चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ दीपक पटेल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से हाईटेंशन तार के नीचे गार्डिंग (सेफ्टी जाली) लगाई जा रही है। यदि किसी कारणवश तार टूटकर गिरता है तो वह सीधे जमीन पर गिरने के बजाय जाली पर अटक जाएगा। इससे लोगों और आसपास की संपत्ति को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। कैलाशपुरी मोड़ से सुभाष पार्क तक खंभों और ट्रांसफार्मरों को हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया गया। इस कार्य के चलते चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या पांच और छह की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रही। वहीं, रेलवे फीडर में भी सुरक्षा कार्य के लिए दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें