फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आईजीआरएस-एसआईआर रैंकिंग में सदर तहसील अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। फरवरी में राजस्व से संबंधित शिकायतों के निस्तारण को लेकर जारी आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) और एसआईआर की रैंकिंग में जिले की तहसीलों का प्रदर्शन सामने आया है। इस बार भी जिले की सदर तहसील और सकलडीहा तहसील ने बेहतर कार्य किया है। फरवरी माह की रैंकिंग में सदर तहसील ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सकलडीहा तहसील दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


जिले की अन्य तहसीलों की बात करें तो चकिया और मुगलसराय तहसील अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकीं और रैंकिंग में पीछे रह गईं। वहीं वनांचल क्षेत्र की नौगढ़ तहसील ने इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग के अनुसार चकिया तहसील को चौथा और मुगलसराय तहसील को पांचवां स्थान मिला है। दरअसल, आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जनता द्वारा की गई शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर हर माह तहसीलों की रैंकिंग तय की जाती है।
इसमें यह देखा जाता है कि शिकायतों का निस्तारण कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ किया गया है। एसडीएम दिव्या ओझा ने बताया कि फरवरी माह में सदर तहसील ने समयबद्ध तरीके से अधिकतर शिकायतों का समाधान कर अपनी कार्यशैली का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत भी सैदराजा विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत फीडिंग दर्ज कराई गई है। इस उपलब्धि के कारण एसआईआर रैंकिंग में भी सदर तहसील को जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

-
पहले भी प्रथम आ चुकी है सदर तहसील
चंदौली। जनपद में आईजीआरएस रैंकिंग के तहत हर माह सभी तहसीलों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन में सदर तहसील लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई बार पहला स्थान हासिल कर चुकी है। इसके पीछे वहां की प्रशासनिक सक्रियता और अधिकारियों की जिम्मेदार कार्यशैली को मुख्य कारण माना जा रहा है। सदर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा के निर्देशन में शिकायतों के निस्तारण को गंभीरता से लिया जाता है। राजस्व से जुड़े मामलों की कागजी कार्रवाई समय पर पूरी की जाती है। आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों का समय से पहले समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें