फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 10 घंटे गुल रही 40 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र की मेन के तार बदलने का काम चल रहा है। रविवार को तार बदलने के लिए दोपहर दो बजे दिन से रात 12 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। वहीं, शाम को पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। जागेश्वर उपकेंद्र से संचालित सिकंदरपुर बैरी, शिकारगंज, अमरा फीडर के 40 गांवों से बिजली आपूर्ति की जाती है। हाईटेंशन लाइन के तार बदलने के लिए रविवार को तीनों फीडरों से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। क्षेत्र के शीतला प्रसाद केसरी, राजेश कुमार, हरचरण सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बबलू सिंह का कहना था कि बिना सूचना के बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जो गलत है। अवर अभियंता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तार बदलने के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें