फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सचिन के हाथों में पूर्वांचल स्पोर्ट्स की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तराखंड के रुड़की के पवार सिंह स्टेडियम में आयोजित इंटर एकेडमी इंटर स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पूर्वांचल स्पेार्ट्स चंदौली की टीम घोषित कर दी गई है। टीम के कप्तान सचिन विश्वकर्मा होंगे। कोच शौजब हुसैन होंगे। प्रतियोगिता 24 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल स्पोर्ट्स के संरक्षक हरिश्चंद्र भारती ने बताया कि टीम के मैनेजर दीपक यादव होंगे, जबकि टीम के फिजियो जय यादव होंगे। टीम 23 अप्रैल को बनारस जंक्शन से प्रस्थान करेगी। टीम में सचिन विश्वकर्मा कप्तान, धनेश जायसवाल उप कप्तान, सागर, लक्ष्य पांडेय, कृष्णा कुमार, सूरज यादव, अमन, अंकित, श्रेयांश, करण, विवेक कुमार, जुल्फीकार अली, समद खान, आज़म शामिल हैं। पूर्वांचल स्पोर्ट्स के मीडिया प्रभारी विभाष श्रीवास्तव, मुकेश पटेल, सुभाष चौधरी और मनोज कुमार ने टीम को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें