चंदौली। विभिन्न प्रदेश चेन्नई, गुजरात, मुम्बई व दिल्ली से आए लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में सुबह से ही लाइन लग जा रही है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की जांच कर उन्हें कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने की जानकारी भी चिकित्सकों की टीम दे रही है,ताकि इसे फैसने से रोका जा सके। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जनपद को लॉक डाउन कर दिया गया, ताकि इसके संक्रमण को रोका जा सके।
मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में गैर प्रांतों से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम से कराया जा रहा है। जहां प्रतिदिन तमाम लोगों की जांच की जा रही है। साथ उन्हें घर से बाहर नहीं निकले के साथ कोरोना के लक्ष्ण व बचाव की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि इस महामारी से लोगों को बचाया जा सके। चिकित्सक सभी लोगों को घर में रहने की हिदायत दे रहे है। साथ ही बराबर हाथ धोने तथा रुमाल से मुंह और नाक बंद रखने छींक आने पर बांह या रुमाल का सहारा लेने और सभी को कम से कम डेढ़ मीटर के फासले पर रहने की सलाह दी। उन्हें अफवाहों से बचने के लिए कहा जा रहा है।
मुख्यालय पर प्रतिदिन गुलजार रहने वाली बाजार में बुुधवार को पूरी तरह से सन्नाटा दिखाई दिया। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात थे। सरकार की ओर से लॉक डाउन करने का असर साफ दिखाई दिया। कुछ लोग निकले तो अपने जरूरत की सामानों को लेकर फिर अपने घरों को चले गए। यह नहीं पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते अधिकांश लोग घरों में ही रहे। इसका असर यह हुआ कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा था, तो मोहल्ले खामोशी दिखाई दी। सदर कोतवाल गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम संग घूमकर लोगों को जागरूक करते नजर आए और चक्रमण कर जनता को घरों में रहने और जरूरी होने पर ही अकेले बाहर निकलने की हिदायत दी। हालांकि जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं थी, पुलिस के जवान अपनी डयूटी पर पूरी ईमानदारी के साथ दिखाई दिए।वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दवाओं का छिड़काव कर सेनीटाइज किया।
चंदौली। कारोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहले के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 05412- 260084, 260338, 260230 है। जिसपर फोन करके स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। वहीं कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में 05412- 262557 पर विभागीय सूचनाओं के आदान प्रदान तथा अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।