फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दूकानों पर धावा

Thu, 20 Apr 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
महिलाओं को समझाते सदर कोतवाल।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित शंकर मोड़ के पास शराब की दूकान को बंद कराने के लिए बुधवार को दलित बस्ती की महिलाएं सड़क पर उतर गई। महिलाएं झुंड बनाकर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में जबरन घुस तोड़फोड़ किया और शराब की पेटियों को सड़क पर लाकर पटक दिया।
विज्ञापन

   इसके बाद महिलाओं ने बगल में मौजूद बीयर की बंद दूकान को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने के कारण वे नाकाम रही। सैकड़ों की संख्या में जुटी महिलाओं ने जिला प्रशासन व पुलिस महकमे के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद महिला पुलिस द्वारा वहां मौजूद महिलाओं को बस्ती में खदेड़ा गया।
गौरतलब है कि 31 मार्च के बाद हाइवे पर मौजूद अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान जीटी रोड से हटकर शंकर मोड़ पर चली गयी, जबकि वहां देशी शराब की दूकान पहले से ही संचालित थी। यह बात वहां के लोगों को नागवार गुजरा। बुधवार को दलित बस्ती महिलाएं शंकर मोड़ पर एकत्रित हो गई। महिलाओं को मुखर होता देख कुछ युवक व पुरुष भी इसमें शामिल हो गए। कुछ देर बाद महिलाएं सीधे देशी शराब की दुकान पर पहुंच गयी। महिलाएं दुकान में घुसी और शराब की पेटियों को सड़क पर लाकर पटकना शुरू किया। वहां तोड़फोड़ करने के बाद महिलाओं ने समीप स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाया और वहां भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

सेल्समैनों का आरोप था कि महिलाओं के हंगामे का फायदा उठाकर कुछ अराजक तत्वों ने दुकान में रखी नकदी व कीमती शराब की बोतले लूट लीं। तोड़फोड़ व हंगामा देखकर बीयर की दुकान का सेल्समैन शटर बंद कर वहां से भाग निकला। महिलाओं ने बीयर की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तभी पुलिस वहां आ गयी। कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया। पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।
मौके पर पहुंचे सीओ सदर प्रमोद यादव व एसडीएम सदर साहब लाल ने घटना की जानकारी ली और लोगों से कहा कि वे कानून को हाथ में ना लें। यदि कोई समस्या हो तो उसकी शिकायत करें। इस घटना की वजह से शंकर मोड़ पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कोतवाल एके ओझा ने बताया कि दुकान मालिकों द्वारा तोड़फोड़   करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई               है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें