फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से 53.68 लाख रुपए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से 53.68 लाख रुपए नगद बरामद किया है। बुधवार की रात वाराणसी से युवक पिट्ठू बैग में रुपयों की खेप लेकर कोलकाता जा रहा था। जीआरपी ने रुपए और युवक को वाराणसी से आई आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगी। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बुधवार कि रात करीब एक बजे जीआरपी के निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार स्टेशन पर जांच कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर कैंटीन के पास एक युवक दिखा। पुलिस टीम ने युवक के पास मौजूद पिट्ठू बैग कि तलाशी ली तो उसमें 53.68 लाख रुपए मिले। सारे नोट दो सौ और पांच सौ रुपए के थे। रुपए के संबंध में युवक कोई कागजात नहीं दिखा सका। युवक ने अपना नाम सुशांत मंडल निवासी सकूरदह मिदनापुर, पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया की वह रुपये लेकर कोलकाता जा रहा था। सीओ ने बताया कि बरामद रुपए और आरोपी सुशांत को वाराणसी से आई आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया है। आगे कि कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें