फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की आंख पर स्प्रे मारकर लूटे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बल्लीपुर गांव के समीप सोमवार की शाम बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की आंख पर स्प्रे मारकर 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्योड़ा गांव निवासी जिबोध प्रजापति उर्फ प्रमोद मजिदहा बाजार में एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार की देर शाम वे ग्राहक सेवा केंद्र से साइकिल से घर के लिए चले। रास्ते में बल्लीपुर के पास बाइक सवार दो लोगों ने साइकिल रोक लिया। जब तक प्रमोद कुछ समझ पाते, बदमाशों ने आंख पर स्प्रे मार दिया। इससे प्रमोद की आंखों में जलन होने लगी। इसके बाद बदमाश उनके पास रखे 50 हजार रुपये, फिंगर मशीन व मोबाइल फोन आदि लूटकर भाग गए। घटना के बाद प्रमोद ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में बलुआ थाने के निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि भुक्तभोगी की सूचना पर घटनास्थल और आस-पास की दुकानों से सीसी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें