फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस से 13.33 लाख रुपये बरामद, दो लोग पकड़े गए

विज्ञापन
पीडीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में बरामद नोटों के साथ आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो लोगों को 13.33 लाख रुपये के साथ पकड़ लिया। बरामद रुपयों के बारे में आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके। जीआरपी की सूचना पर वाराणसी से पहुंची आयकर विभाग की टीम आरोपियों को ले गई।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन पर टीम जांच कर रही थी। भोर में साढ़े तीन बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो बड़े पैमाने पर नकदी मिली। दोनों रुपयों के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर दोनों को पकड़ कर जीआरपी कोतवाली ले आए। आरोपियाें ने अपना नाम वारिस और फहीम, निवासी सिरसलेड़ा, थाना मुंडापाडा, जिला मुरादाबाद बताया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोटों की गिनती करने पर कुल 13 लाख 33 हजार 500 रुपये बरामद हुए। आयकर विभाग की टीम रुपये और आरोपियों को अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें