फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुलाए गए आरपीएसएफ के कमांडो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था की कमान अब आरपीएसएफ के कमांडो संभालेंगे। मंगलवार की शाम चक्रधरपुर से एक प्लाटून आरपीएसएफ की स्पेशल फोर्स स्टेशन पहुंच गई। ये कमांडो स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में ड्यूटी करेंगे। स्पेशल फोर्स की तैनाती 10 दिन के लिए की गई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात हुए हादसे में कई यात्रियों की मौत की घटना के बाद रेलवे प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। प्रयागराज महाकुंभ के कारण वर्तमान में पीडीडीयू जंक्शन पर रोजाना एक से डेढ़ लाख की भीड़ पहुंच रही है। भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही लोकल पुलिस, होमगार्ड, पीएसी भी लगाई गई है। आरपीएफ के हाजीपुर से भी निरीक्षक और एसआई को पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात किया गया है। इसके बावजूद कई बार भीड़ बेकाबू होने लग रही है। इसको देखते हुए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर तत्काल और फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात आरपीएसएफ के कमांडो पीडीडीयू जंक्शन भेजे गए हैं। बुधवार से बटालियन के कमांडो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लेंगे। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज ने बताया कि स्टेशन पर एक बटालियन कमांडो के पहुंचने से भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी। कमांडो की यह टीम 10 दिन तक स्टेशन पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें