पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के जवानों ने रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों को रेलवे लाइन की ओर न जाने के लिए समझाया। रेलवे सुरक्षा कानूनों के बारे में बताया। चेताया कि अनावश्यक रूप से रेलवे लाइन की तरफ जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे लाइन के किनारे के गांवों के लोग अक्सर रेलवे लाइन पर पहुंच जाते हैं। मालगाड़ी से कोयला चोरी के साथ ही चेन पुलिंग करने, ट्रेनों पर पत्थर बाजी करते हैं। इस पर रेलवे सुुरक्षा बल ने लोगों को समझाने का जिम्मा उठाया है। इसी क्रम में बुधवार को आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में रेलवे लाइन के किनारे परशुरामपुर, छितमपुर गांव में जाकर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के जवानों ने जागरूकता अभियान चलाया। कहा कि थोड़ी सी असावधानी की वजह से इससे रेल में यात्रा करने वालो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गांव की छवि भी खराब होती है।