फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के जवानों ने रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया के साथ पार्सल गोदाम आदि की जांच की। ट्रेनों के एसएलआर बोगी में यह देखा कि कोई प्रतिबंधित वस्तु तो नहीं ले जाई जा रही है। हालांकि पूरे जांच अभियान मे कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई रामविलास राम, बाल गंगाधर, कामर्शियल विभाग के पार्सल सुपरवाईजर अशोक कुमार, अरविंद कुमार सिंह की टीम ने दोपहर में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान आपरेशन बाक्स चलाया। इस दौरान ट्रेनों से ज्वलनशील पदार्थ, हथियार सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को तो नहीं ले जाया जा रहा है। इसकी जांच पड़ताल की गई। ट्रेनों के एसएलआर कोच, ब्रेकवैन आदि की जांच करने के बाद सभी प्लेटफार्म, यात्री हाल, पार्किंग, पार्सल गोदाम की जाच की गई। निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें