फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फार यूनिटी के तहत आरपीएफ जवानों ने लगाई छह किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रन फार यूनिटी के तहत एकता की दौड़ लगाई। बाद में देश की आजादी में सर्वस्व बलिदान करने वालों को याद करते हुए लोको कालोनी स्थित आरपीएफ बैरक में पचास पौधों का रोपण किया। दौड़ के माध्यम से देश की एकता अखंडता कायम रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम के दिशा निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट, यार्ड पोस्ट, मानसनगर, डीडीयू मुख्यालय और आरपीएसएफ के 105 अधिकारीगण और जवान बुधवार की सुबह सात बजे डीआरएम ऑफिस पर एकत्र हुए। यहां देश की आजादी के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के तहत रन फॉर यूनिटी की शुरूआत की। जवानों ने छह किमी की दौड़ लगाते हुए पीडीडीयू नगर बाजार, जीएटआर ब्रिज और सेंट्रल कालोनी होते हुए लोको कालोनी स्थित आरपीएफ बैरक पहुंचे। बैरक परिसर में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने विभिन्न किस्म के पचास पौंधों का रोपणि कया। वहीं परिसर में साफ सफाई की। इस दौरान निरीक्षक संजीव कुमार, निरीक्षक नाथुन मांझी, निरीक्षक रंजीत कुमार, श्याम बिहारी दिवेदी, निरीक्षक महेंद्र चौधरी, आरके कच्छवाहा, निरीक्षक विजय तिवारी, महिला आरक्षी अनामिका विश्वास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें