फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ जवान ने शनिदेव के वेश बनाकर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रा के दौरान और रेलवे स्टेशन पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल ने समाधान टीम के साथ मिलकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ के जवान विनोद कुमार सिंह ने शनिदेव का वेश धारण कर स्टेशन पर और ट्रेनों में यात्रियों को कोरोना से सावधान रहने के लिए अपील की। यात्रियों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ हो रही है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू सहित देश के कोने कोने से यात्री यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर कोरोना फैलने का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल की टीम लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर सासाराम की समाजसेवी संस्था समाधान टीम के साथ मिलकर रेलवे सुरक्षा बल, मेरी सहेली की टीम ने निरीक्षक संजीव कुमार के निर्देशन पर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म, ट्रेनों में और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को जागरूक किया। जागरूकता अभियान में आरपीएफ के जवान विनोद कुमार सिंह ने शनिदेव का रूप का धारण किया। टीम के साथ रेल में यात्रा करने वालों यात्रियों के साथ साथ डीडीयू स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का सलाह दी। जागरूकता अभियान में महिला एसआई अर्चना कुमारी मीना, आरक्षी सावित्री फोगडिया, एबी पार्वती, अनामिका विश्वास, समाधान टीम से संजय कुमार गुप्ता, दीपक वर्मा, सनी चौरसिया, राजेश शाह, सीमा देवी, संध्या श्रीवास्तव, खुशबू साव, अंकिता कुमारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें