फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरपीएफ ने नौ नाबालिगों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने शुक्रवार को सुबह सीमांचल एक्सप्रेस से नौ नाबालिगों को मुक्त कराया। साथ ही दो ट्रैफिकर को गिरफ्तार किया। मजदूरी कराने के लिए आरोपी बिहार के अररिया से नाबालिगों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। मामले में मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर नाबालिगों को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सुबह नौ बजे प्लेटफार्म संख्या छह पर सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में नौ नाबालिग संदिग्ध दिखे। उनके साथ दो युवक भी थे। टीम ने दोनों पूछताछ की तो सही जवाब नहीं दे सके। नाबालिगों ने बताया कि हम दिल्ली में खिलौना बनाने के कारखाने में काम करने जा रहे हैं। इसके बाद नाबालिगों को और दोनों युवकों को ट्रेन से उतार लिया गया। पकड़े गए आरोपी छेदी सदा निवासी हलधरा, थाना कुर्साकाटा, जिला अररिया और छोटू निवासी तारबारी, थाना महलगांव, जिला अररिया, बिहार के निवासी हैं। आरोपी नाबालिगों को दिल्ली लेकर जा रहे थे। बताया कि वहां खिलौने की कंपनी में नाबालिगों से 12 घंटे काम कराया जाता है और प्रतिमाह छह हजार रुपये मजदूरी मिलती है। नाबालिगों के परिवार को एक से डेढ हजार रुपये एडवांस दिया गया है। इसके बाद सभी नाबालिगों को चाइल्ड हेल्प लाइन के टीम मेंबर शंभू यादव को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, दोनों ट्रैफिकर को मुगलसराय कोतवाली को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें