फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 25 लाख वन तो 36.40 लाख पौधे लगाएंगे दूसरे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मानसून सत्र में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर जिले को हरा-भरा बनाया जाएगा। इस बार जिले में करीब 62 लाख 920 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए गए हैं। कई विभागों के साथ मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए चकिया, नौगढ़ की 32 नर्सरी में अलग-अलग किस्म के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विशेष अभियान में पौधों को विभिन्न स्थानों पर रोपा जाएगा। इसमें छायादार, फलदार के साथ औषधि प्रजाति के पौधे भी शामिल हैं। जिले में पर्यावरण संरक्षण तथा हरा-भरा करने के लिए वन विभाग की तरफ से तैयारी जोरों पर चल रही है। नर्सरी में उगाए जा रहे पौधों की गुणवत्ता ठीक रहे, इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कई विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार जुलाई माह में पूरे जिले में 57 लाख 88 हजार 150 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। विकास खंड वार पौधरोपण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बरसात होते ही पौधरोपण का काम शुरू होगा। विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वन विभाग इस साल करीब 25 लाख 68 हजार 320 पौधों का रोपण करेगा। इसके अलावा पर्यावरण ग्राम विकास, राजस्व, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों को 36 लाख 40 हजार 600 पौधों का रोपण का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग द्वारा अन्य विभागों के समन्वय से इस बार ग्राम पंचायत, स्कूल व सड़कों के किनारे फलदार, छायादार पौधों का रोपण कराया जाएगा। साथ ही किसानों को भी अपने खेतों में फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें