आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की रात 8 बजे आरपीएफ एसआई अमरजीत दास, सुनील कुमार, जीआरपी एसआई संदीप कुमार शर्मा आदि टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इसी बीच फुटओवर ब्रिज पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। रोक कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमे बड़े पैमाने पर नगदी दिखा। इसके बारे में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसे पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां गिनती करने पर 35.60 लाख रुपये नकद मिले।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम आशीष दुआ निवासी सूरतपुर, हरिरामपुर, पश्चिमी मेदनीपुर,पश्चिम बंगाल बताया।उसने बताया कि इन रुपयों को वाराणसी से बंगाल लेकर जा रहा था। आरपीएफ ने इसकी सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी।
सूचना पर आयकर अधिकारी राजेश कुमार, दीपक कुमार पहुंचे। यहां बरामद रुपए और रुपए तस्करी के आरोपी को आयकर विभाग को सौंप दिया गया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।