सरेसर में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : rajori news
सरेसर स्थित शोहराब अली के आवास में मंगलवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर शिक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि रमजान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं। लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। इस दाैरान दिलीप यादव, अभिषेक यादव, शिवांशु यादव, रॉयल सिंह, रिजवान, ज़ावेद, ऋषि मौजूद रहे। संवाद