फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sun, 29 Nov 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को रंगोली और मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में 56, रंगोली प्रतियोगिता में 36 तथा घड़ा सजाओ प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक आजाद बहादुर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि  बच्चों के आत्मबल को मजबूत करने के साथ-साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करता है।

 मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में दो विद्यार्थियों की टीम बनाई गई थी। इसमें अनन्या-अंकिता, शुभांगी-प्रियांशी, प्रगति श्रीवास्तव-सोनाली गुप्ता, शिबा बानो-नेहा जायसवाल, अर्चना-सोनाली की जोड़ी ने सराहनीय प्रदर्शन किया। रंगोली में शुभांगी सिंह, अक्षय कुमार, आदित्य पांडेय, शशांक श्रीवास्तव आदि बच्चों के समूह ने सुंदर रंगोली को रंगों से उकेरा।
विज्ञापन


वहीं घड़ा सज्जा में आस्था श्रीवास्तव, कंचन यादव, शगुन, श्रुति, रवि किशन आदि बच्चों ने घड़ों को सजाने में अपनी प्रतिभा दिखाई। अंत में प्रधानाचार्य डा. आनन्द और निदेशक आजाद बहादुर ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर  श्रीराम पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, मुनक्का, नीलू, उषा, प्रियंका, रीना आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें