फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli :कंपनी संचालक से लूट का खुलासा, छिनैती के बाद तमिलनाडु भाग गए थे बदमाश, एक गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 08:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

कंपनी संचालक से लूट की घटना का बलुआ पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देकर बदमाश तमिलनाडू भाग गए। एक को पकड़ने के बाद अन्य की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में लुटेरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कंपनी के संचालक से हुई लूट की घटना का बलुआ थाने की पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। घटना में शामिल एक अभियुक्त को मजिदहा प्राथमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से छिनैती के 4760 रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


9 अक्टूबर 2024 को मुकेश कुमार सिंह यादव निवासी ग्राम नगसर जनपद गाजीपुर सत्या माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा थाना बलुआ पर तहरीर दी गई थी कि वह लोलपुर, पहाड़पुर, नादी, मोहम्मदपुर से रुपए का कलेक्शन करके पहाड़पुर वापस जा रहा था

। चहनिया सैदपुर हाईवे से उतरकर फुलवरिया के पास दो व्यक्ति बाइक से आये और असलहा दिखाकर कलेक्शन का पैसा 34 हजार170 रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए गये। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल अभियुक्त अमित यादव निवासी चक गुरेरा थाना बलुआ को मजिदहा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह जानता था कि कलेक्शन करने वाले व्यक्ति काफी रुपये लेकर आता जाता रहता है।

बताया कि वह गाड़ी चला रहा था उसके पीछे हेलमेट लगाकर उसका दूसरा साथी बैठा था। फिर एक दिन बाद गिरफ्तारी के डर से तमिलनाडु भाग गए थे। पुलिस के अनुसार दूसरा अभियुक्त अभी फरार है। उसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें