फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिछियां में बनेगा रोडवेज का डिपो, 80 बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिवहन निगम के बस डिपो, कार्यालय और वर्कशॉप के लिए जमीन की तलाश अब खत्म हो गई है। जिला मुख्यालय के बिछियां में कृषि विभाग की चार एकड़ जमीन पर बस डिपो का निर्माण कराकर 80 बसों का संचालन किया जाएगा। यहां से मिर्जापुर, विंध्याचल, जमनिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी के लिए बसें बचाई जाएंगी। परिवहन सुविधा की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से परेशान चंदौली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बिछियां में चार एकड़ भूमि पर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनेगा। इसके लिए जमीन की तलाश खत्म हो गई। जिलाधिकारी की ओर से कृषि विभाग की जमीन पर बस डीपो बनाने की अनुमति मिली है गई है। परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा गया जिससे मंजूरी मिलने के बाद अगले माह से काम शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

जिले के गठन के भले ही 1997 में हो गया था, लेकिन उसके बाद भी यहां कई तरह की बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है। चंदौली जिले में रोड रोडवेज बस के डिपो के लिए न तो समुचित जगह थी और न ही उसका कार्यालय, जिसके लिए इसका संचालन अभी भी वाराणसी जिले गोलगड्डा से अस्थाई तौर से हो रहा था। जहां अभी फिलहाल 39 बसों का संचालन हो रहा है। जिले में नए डीपो बन जाने के बाद लोग कम किराया व कम समय में वे अपना सफर पूरा करने लगेंगे। साथ बसों संख्या बढ़ाकर इनका दायरा अंतरप्रांतीय कर दिया जाएगा। कई वर्षों से जनपद में रोडवेज बसों की हालत खस्ता है। यहां से अन्य जनपदों या राज्यों को जाने के लिए बसें नहीं मिलती है।
बस अड्डे के निर्माण के बाद 40 नई बसों को शामिल किया जाएगा। वहीं, पहले से 40 बसें चल रही हैं। इसके लिए निगम की ओर से खरीद की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इससे नौगढ़, चकिया, अहरौरा, वाराणसी 123 किमी की यात्रा, जमनियां, नौबतपुर, सैयदराजा, चंदौली, मुगलसराय, टेंगरामोड़, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल चकिया-अहरौरा, वाराणसी, जौनपुर का सफर आसान होगा। वहीं, सोनभद्र वाया मुलगलसराय, चकिया, नौगढ़ टारीघाट, वाराणसी वाया मोहनसराय के लिए भी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें