फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें, खतरा मोल ले कर रहे यात्रा

विज्ञापन
सकलडीहा-चहनियां क्षतिग्रस्त मार्ग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयूनगर। जिले की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम 20 अक्तूबर तक पूरा कर लेना था मगर मियाद बीत जाने के बाद भी सड़कों की हालत खराब हैं और सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुई। लोग खतरा मोल लेकर यात्रा कर रहे हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जितना धन शासन से मिला था उससे अधिक सड़कों की मरम्मत कराई जा चुकी है ।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने जिले की 458.82 किलोमीटर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए शासन से 5.16 करोड़ रुपयों की मांग की थी। विभाग को अब तक केवल 1.72 करोड़ रुपये ही मिले हैं। प्राप्त धन से विभाग ने करीब 330 किलोमीटर की सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया है। 129.06 किलोमीटर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरा जाना बाकी है। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं।
सकलडीहा से अलीनगर और चहनिया मार्ग की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं और गड्ढे बन गए हैं। राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बावासियों व व्यापारियों के धरना-प्रदर्शन के बाद भी सकलडीहा कस्बा में सड़क और नाली का निर्माण पूरा नहीं कराया गया है। लगभग दो किलोमीटर की यह सड़क 3 करोड़ 75 लाख से बनाई जानी है। विगत फरवरी माह से चल रहे सड़क व नाली का निर्माण इस वर्ष दिसंबर तक पूरा कर लिया जाना था लेकिन कच्छप गति से चल रहे कार्य के कारण अभी 50 प्रतिशत निर्माण भी नहीं हुआ है। वहीं पीडीडीयू नगर से अलीनगर होते हुए चंदौली जाने वाली सड़क भी काफी खराब हो चुुकी है।
चहनिया क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें खराब हैं। सबसे ज्यादा खराब दशा सकलडीहा से सैदपुर मार्ग की है। लगभग 20 किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण पिछले लोकसभा चुनाव के समय कराया गया था। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं । छपरा से लेकर टांडाकला तक लगभग दो किलोमीटर की सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। चहनिया से पीडीडीयू नगर जाने वाला मार्ग भी गड्ढों से भर गया है।
चकिया के सोनहुल से भीषमपुर मार्ग की हालत खराब होने से राहगीरों के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग दर्जनों गांवों व कई संपर्क मार्गों को जोड़ने में सहायक है। इसके अलावा मार्ग से मिर्जापुर का अदलहाट भी जुड़ता है। वहीं इलिया-बेन-धरौली मार्ग भी पिछले एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। लगभग 14 किलोमीटर के इस मार्ग पर जगह-जगह कई गड्ढे बन गए हैं।

कंदवा का खोर-गौसपुर क्षतिग्रस्त मार्ग।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें