फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रास्ते पर भरा पानी, घरों में कैद हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर नगर के मुगलचक में जामा मस्जिद के पास नाले पर अतिक्रमण के कारण पानी निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इससे तालाब का पानी आसपास के रास्तों में भर गया है, जिसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वहीं, अवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलीनगर के मुगलचक में जामा मस्जिद के पीछे स्थित तालाब के पानी की निकासी नाले से होती थी। नाले पर अतिक्रमण के कारण तालाब के पानी की निकासी बाधित हो गई है। इससे बारिश होने पर तालाब का पानी आसपास के घरों और गलियों में पानी घुस जाता है। पिछले दिनों बारिश होने के बाद तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से इलाके में जलभराव हो गया है। इससे कई घर के लोग पानी से घिर जाने के कारण छत पर गुजारा कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों की शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन समस्या का निदान नहीं करा रहा। घरों में घुसे गंदे पानी की दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। मुहल्ले के शशिकांत पांडेय, बिंदू पांडेय, गुलजार सिंह, मीरा मिश्र, अर्चना पांडेय, अस्मिका सिंह आदि ने तालाब का जीर्णोद्धार कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर का कहना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें