पीडीडीयू नगर। परिवहन विभाग ने फिटनेस जांच नहीं कराने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्ती की है। जिले में पंजीकृत दस डबल डेकर बसों में से तीन को प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं, सात बस संचालकों को नोटिस जारी किया कर सात दिनों के भीतर फिटनेस जांच कराने का निर्देश दिया है। सीएम ऑफिस के एक्स एकाउंट से 15 जुलाई को बिना फिटनेस और बिना परमिट चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई थी। इसके मद्देनजर परिवहन विभाग डबल डेकर तीन बसों को प्रतिबंधित कर दिया है। इन बसों की दो से तीन साल से फिटनेस जांच नहीं कराई गई है। वहीं, डबल डेकर सात बसों के संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जांच कराकर फिटनेस प्रमाण पत्र लेने को कहा गया है।