पड़ाव । स्थानीय चौराहे से पीडीडीयू नगर मार्ग पर जर्जर हो चुकी सड़क पर काफी गहरे गड्ढे हो चुके है। बारिश के चलते गड्ढों में भरे पानी के चलते वाहन चालकों को गहराई का अंदाज नहीं मिल पा जिससे आये दिन सड़क हादसे हो रहे है। शनिवार को पड़ाव चौराहे से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर सड़क स्थित एक गड्ढ़े में कार फंस गई। इससे मार्ग पर जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
प्रदेश सरकार की ओर से सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किये जाने के लिए आदेश दिया गया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने पड़ाव चौराहे से पीडीडीयू नगर मार्ग को खानापूर्ति करते हुए गड्ढों में गिट्टी भरवा दी। बेमौसम हुई बारिश ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यों को पोल खोल कर रख दी। सड़क पर काफी गहरे गड्ढे हो चुके हैं। जिसके चलते लोग आये दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं। शनिवार को पड़ाव चौराहे से डेढ़ सौ मीटर आगे पीडीडीयू मार्ग पर बने गड्ढे में एक कार फंस गई। इसके चलते देखते ही देखते मार्ग पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद कार से गड्ढे से बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग निर्माण को लेकर लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके है। इस मार्ग से कई बार अधिकारी भी गुजरते है बावजूद इसके मार्ग निर्माण की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।