फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक महीने में धंसी सड़क, काम की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

विज्ञापन
चहनियां के कैलावर के पास सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढें के लिए बनाया संकेतक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चहनिया। चहनिया-पीडीडीयू नगर मार्ग पर कैलावर गांव के पास हाल में बनी सड़क निर्माण के करीब एक महीने बाद ही बीच में धंस गई। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग की ओर से संकेतक नहीं लगाए जाने पर खुद गड्ढे के पास ईंट और घास-फूस रखकर अस्थायी संकेतक बनाया है।
ग्रामीणों के अनुसार कुछ समय पहले ही मार्ग का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि निर्माण में मानकों का ठीक से पालन नहीं किया गया। सड़क के बीच अचानक गहरा गड्ढा बन जाने से आवागमन करने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

यह मुख्य मार्ग होने के कारण दिन-रात बस, ट्रक और अन्य वाहनों का आवागमन रहता है। रात में गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका अधिक है।
ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय स्तर से तत्काल कोई संकेतक नहीं लगाया गया। ऐसे में उन्होंने गड्ढे के पास ईंट और घास-फूस रखकर वाहन चालकों को सावधान करने की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच और जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि समय रहते गड्ढा नहीं भरा गया तो हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर धंसे हिस्से की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें